डीजीपी Ashok Kumar ने शासन द्वारा पुलिस विभाग में ग्रेड पे के संबंध में लिए गए निर्णय के ऊपर खुशी जाहिर की है और माननीय मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया है। DGP ने कहा कि, “उनका विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही विवेचना हेतु नए विवेचक उपलब्ध होने से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार आएगा। मुझे उम्मीद है कि इस निर्णय से सभी कांस्टेबल कम से कम एडिशनल एस आई के पद से सेवानिवृत्त होंगे।”















