मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया

0
125

चंपावत और अल्मोड़ा जिले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर चंपावत में संकल्प दौड़, अस्पतालों में फल वितरण, पौधरोपण, रक्तदान शिविर सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही टनकपुर में नशा मुक्त को लेकर संकल्प दौड़ के साथ ही जिला मुख्यालय में क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया गया।

उधर भारतीय जनता पार्टी ने अल्मोड़ के सभी 23 मंडलों में वृक्षारोपण कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, साथ ही भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने का काम भी मुख्यमंत्री ने किया।

LEAVE A REPLY