देहरादून में प्रांतीय रक्षक दल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

0
138

आज देहरादून में प्रांतीय रक्षक दल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने रैतिक परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार प्रांतीय रक्षक दल के कल्याण कोष को 50 लाख से बढ़ाकर 10 करोड रूपए किए जाने का प्राविधान कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों की अधिवर्षता आयु 50 से बढ़ाकर 60 वर्ष की जाएगी। श्रीमती आर्य ने बताया कि अगले स्थापना दिवस तक दुर्घटना में शहीद जवानों के परिवार को मृतकाश्रित कोटे में भर्ती करने का प्राविधान किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार पीआरडी जवानों को 300 दिनों का रोजगार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही महिला भर्ती में न्यूनतम 30 फीसदी महिला कोटा निर्धारित किया जाएगा और महिला जवानों के लिए प्रसूति अवकाश की अनुमन्यता सुनिश्चित की जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार पीआरडी जवानों के लिए नवीनतम, सहायक और सशक्त करने वाले निर्णय लेगी।

LEAVE A REPLY