मुख्यमंत्री ने संसद भवन में पीएम मोदी से मुलाकात की

0
111

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात कर प्रदेश की विकास योजनाओं पर चर्चा करने के साथ ही राज्य की जल विद्युत परियोजनाओं की बाधाएं को दूर करने का आग्रह किया है जो केंद्रीय मंत्रालयों में विभिन्न आपत्तियों के कारण अधर में लटकी हुई है। श्री धामी ने कहा कि राज्य गठन के बाद राज्य में असीमित ऊर्जा उत्पादन की संभावनाओं को देखते हुए अनेक परियोजनाओं को शुरू किया गया लेकिन इनमें से अनेक योजनाएं विभिन्न मंत्रालयों आपसी सामांजस्य न होने के कारण अटकी पड़ी है। इसके अलावा उन्होंने राज्य में इंटरनेट सेवा की सुविधा पर भी बात की है। उन्होंने कहा कि राज्य के 600 से अधिक गांव ऐसे हैं, जहां तक इंटरनेट सेवा अभी भी नहीं पहुंच पाई है। इसके कारण खासतौर से विद्यार्थियों को भारी नुकसान हो रहा है और उनकी पढ़ाई लिखाई ठीक से नहीं हो पा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ और केदारनाथ के विकास कार्यों को 2023 के अंत तक पूरा करने को कहा गया है। इस बीच मुख्यमंत्री ने संसद भवन पर हुए आतंकी हमलों के शहीदों को श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए।

LEAVE A REPLY