हरिद्वार पुलिस ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के नाम पर नौकरी लगाने वाले गिरोह का खुलासा किया

0
105

हरिद्वार पुलिस की ओर से आज उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को विभिन्न विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह का खुलासा किया है मामले में एक कांग्रेसी नेत्री के अलावा चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाए कांग्रेस नेत्री और उसके दो भाई के अलावा 5 लोग मिलकर इस गिरोह को चला रहे थे आरोपी महिला जिला कांग्रेस में संगठन मंत्री के पद पर हैं कांग्रेसी नेत्री का भाई गिरोह का सरगना अभी फरहार है।

गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि लक्सर के टीकमपुर निवासी अजय नौटियाल और उसका भाई  सहित पांच लोग मिलकर इस क्षेत्र में 10 गैंग चला रहे थे यह बेरोजगार लोगों को विभिन्न सरकारी पदों में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए हड़प देते। इतना ही नहीं शहर के नाम होटलों में फर्जी तरीके से इंटरव्यू कराकर लोक सेवा आयोग की फर्जी नियुक्ति के पत्र भी दिया करते थे।
इसके अलावा यह गिरोह विभिन्न विभागों में लगभग 10% विभाग के कोटा बताकर बेरोजगारों को नौकरी का झांसा   दिया करते थे फिर हर एक से पांच से 10 लाख रुपए लेकर नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा का खेल करते थे

LEAVE A REPLY