युवाओं के लिए खुशखबरी भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क माफ

0
190

राज्य मे अगले साल 31 मार्च तक भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क माफ कर दिया गया है। इस संबंध में आज शासनादेश जारी कर दिया गया। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समेत राज्य की विभिन्न चयन संस्थाओं की ओर से आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कोविङ-19 से रोजगार और अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में आवेदन शुल्क माफ करने की घोषणा की थी।

LEAVE A REPLY