श्राद्ध में ये करने से 8 गुना अधिक फल होगा प्राप्त

0
205

इन दिनों श्राद्ध पक्ष चल रहे हैं। देश-विदेश के अलग-अलग हिस्सों से लोग अपने पितरों का श्राद्ध और पिंडदान करने के लिए श्री बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। कहते हैं कि बदरीनाथ धाम स्थित ब्रह्म कपाल में पिंडदान करने से मृत आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि बदरीनाथ धाम में पिण्डदान करने के बाद कही और पिण्ड दान करने की जरुरत नही होती है। ब्रमकपाल ही देश मे एक ऐसा तीर्थ है जहाँ पर पके चावल का पिण्ड दान होता है। बद्रीनाथ धाम को मोक्ष का धाम भी कहा जाता हैं। ब्रह्मकपाल में पिंड दान करने से अन्य जगहों की तुलना में 8 गुना अधिक फल प्राप्त होता है। कहा जाता है कि ब्रह्मा जी का पांचवा सिर इसी स्थान पर आकर भोलेनाथ के त्रिशूल से छूटा था, इसीलिए इसको ब्रह्म कपाल नाम से जाना जाता है, और यहां पर पिंड दान का विशेष महत्व होता है।

LEAVE A REPLY