मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार और नीति आयोग के वरिष्ठ सलाहकारों व राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की

0
148

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार और नीति आयोग के वरिष्ठ सलाहकारों व राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश के सुनियोजित विकास पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के सीमित संसाधनों को देखते हुए प्रदेश का जीएसटी कम्पनसेशन वर्ष 2022 के बाद भी जारी रखने के साथ ही केंद्रीय योजनाओं के मानकों में फ्लोटिंग पापुलेशन शामिल किए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में एक और एम्स की स्थापना किए जाने के साथ ही लखवाड़ व्यासी परियोजना, जमरानी बहुद्देशीय परियोजना, सौंग बांध सहित राज्य सरकार के विभिन्न प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी दिलाए जाने में सहयोग का अनुरोध किया। इस मौके पर डॉ. कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की विकास से संबंधित हर सम्भव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न विषयों पर राज्य सरकार के पक्ष पर नीति आयोग केंद्र सरकार के मंत्रालयों से बात करेगा। डॉ. कुमार ने कहा कि राज्य के विकास के लिए सेक्टरवार प्लान और समग्र प्लान बनाया जाए। उत्तराखण्ड में जिलावार एसडीजी (सतत विकास लक्ष्य) निर्धारित करने को अच्छा कदम बताते हुए कहा कि जिलों में विकास की प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित किए जाने के साथ इनकी लगातार मॉनिटरिंग जरूरी है।

LEAVE A REPLY