केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज 19 राज्‍यों के प्रधान सचिवों और राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन के निदेशकों के साथ कोविड स्थिति की समीक्षा की

0
166

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज 19 राज्‍यों के प्रधान सचिवों और राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन के निदेशकों के साथ कोविड स्थिति की समीक्षा की। उन्‍होंने सभी राज्‍यों से अगले कुछ दिनों में टीकाकरण में तेजी लाने को कहा ताकि 100 करोड टीकाकरण के लक्ष्‍य को प्राप्‍त किया जा सके। केन्‍द्रीय मंत्री ने लोगों से त्‍यौहारों के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा। श्री मांडविया ने कहा कि महामारी पर काबू पाने के लिए कोविड दिशा-निर्देशों का पालन और टीकाकरण में तेजी लाने की आवश्‍यकता है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने बताया कि विभिन्‍न राज्‍यों के पास कोविड रोधी टीके की 8 करोड से भी ज्‍यादा डोज अभी भी उपलब्‍ध है।

LEAVE A REPLY