मुख्यमंत्री ने गरीबों के लिये इस योजना की घोषणा

0
193

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में ‘‘सबको भोजन, पर्याप्त पोषण’’ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत ‘‘अन्नोत्सव’’ कार्यक्रम के छह लाभार्थियों को खाद्यान्न किट बांट कर शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नोत्सव कार्यक्रम में पूरे महीने प्रदेश की सभी नौ हजार दो सौ तीस राशन की दुकानों के माध्यम से निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। श्री धामी ने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने देश के 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में निशुल्क राशन उपलब्ध करवाया। उन्होंने ने कहा कि राज्य खाद्य योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार अपने संसाधनों से वर्ष 2020-2021 में माह अप्रैल से जून तक कुल तीन-तीन माह लगभग 10 लाख परिवारों को 12 किलो 50 ग्राम अतिरिक्त खाद्यान्न प्रति कार्ड अनुदान पर वितरित किया।

LEAVE A REPLY