प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि आज विश्‍व पर्यावरण से जुडी समस्‍याओं का सामना कर रहा

0
142

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि आज विश्‍व पर्यावरण से जुडी समस्‍याओं का सामना कर रहा है लेकिन अगर हम बुद्ध के दिखाए मार्ग पर चलेंगे तो हमें सभी समाधान मिल जाएंगे।
अभिधम्‍म दिवस के अवसर पर कुशीनगर में महापरिनिर्वाण मंदिर में आयेाजित एक समारोह में हिस्‍सा लेते हुए प्रधानमंत्री ने यह बात कही। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि कुशीनगर अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से करोडों बौद्ध अनुयायियों को महात्‍मा बुद्ध के स्‍थल पर पहुंचने में आसानी होगी। श्री मोदी ने कहा कि प्रारंभिक उडान से श्रीलंका के प्रतिनिधियों का यहां पहुंचना दोनों देशों के धार्मिक, सामाजिक और आध्‍यात्मिक संबंधों का संकेत है। श्री मोदी ने कहा कि कुशीनगर हवाई अडडे का उद्घाटन दो हजार साल पुराने भारत-श्रीलंका संबंधों को और मजबूत करेगा।

LEAVE A REPLY