आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र संगठन ने स्वच्छ भारत अभियान के दौरान देशभर में 75 लाख किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक कूड़ा मात्र 23 दिनों मे एकत्र किया। जिसमें प्रदेश में अबतक 80 हज़ार किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित किया गया। राज्य के दूर दराज़ के गावों बगोरी हरसिल, केदारनाथ मंदिर, हर की पैड़ी जैसे विभिन्न जगहों से युवाओं की ओर से स्वच्छ भारत कार्यक्रम चलाया गया।
प्रदेश में नेहरू युवा केन्द्र संगठन के निदेशक उमेश साहनी ने बताया कि केंद्रीय युवा एवं खेल मन्त्री अनुराग ठाकुर के आवाह्न पर युवा मण्डलों ने कूड़ा मुक्त भारत के सपनों को साकार करने की पहल की है। उन्होंने कहा है कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन और केंद्रीय खेल मंत्रालय भविष्य में भी राज्य को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करता रहेगा।















