पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी में करोड़ों रूपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया

0
154

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी में करोड़ों रूपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। श्री महाराज ने पाबौ ब्लॉक में जलागम विभाग के कोटली और पिनानी में बने एग्रीबिजनेस ग्रोथ सेंटर नव-निर्मित भवन और आरओ प्लांट का लोकार्पण किया। इसके साथ ही पांग में बने कलेक्शन सेन्टर का लोकार्पण भी किया गया। पर्यटन मंत्री ने जिला योजना के अन्तर्गत पिनानी से नौगुडू तक मोटर मार्ग का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह विकासकारी योजनाएं अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से धरातल पर उतारी जा रही हैं।

LEAVE A REPLY