विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण ने आज प्रदेश में नमामि गंगे परियोजना से जुड़े कार्यों के संबंध में नमामि गंगे और राज्य परियोजना प्रबंधन समूह के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुखरो, मालन और खोह नदी में गिरने वाले नालों को टेप किए जाने के लिए कार्य योजना बनाने को कहा।
उन्होंने कहा कि सहायक नदियों पर केंद्र सरकार की ओर से नमामि गंगे योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए उन्होंने कोटद्वार में सहायक नदियों पर रिवरफ्रंट, घाटों का निर्माण, बाढ़ सुरक्षा योजना, नालों की टेपिंग के लिए 15 दिन के अंतर्गत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को उत्तरप्रदेश की सीमा पर बने एसटीपी प्लांट का निरीक्षण करने के को कहा। जिससे कोटद्वार शहर के नालों को इससे जोड़ने की भी कार्ययोजना तैयार हो सके और शहर में सीवर की समस्या का समाधान हो सके।
















