उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन,दो की मौत

0
136

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण कई घटनाएं सामने आ रही है जिसमे साबसे बड़ी घटना भूस्खलन की है बागेश्वर में निर्माणाधीन उत्तर भारत हाइड्रो पावर सुरंग के ऊपर भू-धंसाव की खबर है। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और उत्तर भारत हाइड्रो पावर की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर भू-धंसाव के कारणों को लेकर भू-वैज्ञानिकों से जांच कराने का निर्णय लिया है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि सुरंग से काफी मात्रा में पानी का रिसाव हो रहा है और रास्ते के नीचे बड़ा गड्ढा बन गया है। जिसके चलते घुघुलेख-खारबगड़ गांव को खतरा पैदा हो गया है।

वही आपको बता दे चमोली जिले के कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगोली के पास आज दोपहर एक वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो लोगों की मृत्यु हो गयी है। वहीं मौसम विभाग की अगले कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY