प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश पुलिस को स्मार्ट बनाने पर जोर:डीजीपी

0
139

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश पुलिस को स्मार्ट बनाने पर जोर दिया जा रहा है। आज हल्द्वानी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि प्रदेशवासी अब घर बैठे ई-एफआईआर दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक और साइबर से जुड़ी घटनाओं का तेजी से निस्तारण किया जा रहा है।

इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और पुलिस अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही श्री कुमार ने कहा कि प्रदेश में आगामी मानसून को देखते हुए सभी तैयारियां पुलिस ने कर ली है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा की तर्ज पर कांवड यात्रा का भी संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांवड यात्रा के दौरान पुलिस मुस्तैदी से कार्य करेगी और हुडदंग मचाने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांवड यात्रा को लेकर सात राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है।

LEAVE A REPLY