वन विभाग अधिकारियों के हिटलरशाही रवैये के कारण धरने को मजबूर परिवार

0
231

उत्तराखंड वन विभाग में कार्यरत एक उपनल कर्मचारी को वन अधिकारियों द्वारा मनमर्जी से नौकरी से हटाने का प्रकरण सामने आया है। वन विभाग में नौकरी से हटाए जाने पर उपनल के तहत तैनात लक्ष्मण सिंह ने पत्नी और 2 मासूम बच्चों के साथ वन मुख्यालय के गेट पर धरने पर दिया। लक्ष्मण सिंह वन विभाग में उपनल से वाहन चालक तैनात था। उनका आरोप है कि वन अधिकारियों ने बेवजह मनमर्जी से उनको नौकरी से हटा दिया। इससे उसके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।

LEAVE A REPLY