प्रदेश में दो साल बाद आज से कांवड़ यात्रा शुरू

0
154

प्रदेश में दो साल बाद आज से कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। कांवड़ यात्री गंगा जल भरने हरिद्वार, उत्तरकाशी, गोमुख समेत अन्य स्थलों पर बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस बार यात्रा में करीब चार करोड़ कावड़ियों के आने की संभावना जताई जा रही है। कांवड़ शुरू होने पर आज हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे, एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने गंगा पूजन कर मेला सकुशल संपन्न कराने की प्रार्थना की। जिलाधिकारी और एसएसपी ने कांवड़ियों का तिलक लगाकर और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत कर यात्रा के लिए रवाना किया।

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने कहा कि कांवड़ मेला मुख्य रूप से दो चरणों में होता है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस ने सभी व्यवस्थाएं चॉक-चौबंद कर दी हैं, फील्ड में प्रशासनिक अमला सभी विभाग के अधिकारी दिन रात काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कांवड़ यात्रा पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय और चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं।

LEAVE A REPLY