केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज मंकीपॉक्स रोग से निपटने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। दिशा-निर्देशों में विदेश से आए ऐसे यात्रियों, जिन्हें त्वचा संबंधी रोग हो उनके निकट संपर्क में आने से बचने को कहा गया है।
मृत या जीवित जंगली जानवर जैसे चूहे, गिलहरी सहित छोटे स्तनपायी जीवों और वानर प्रजाति के संपर्क से बचना चाहिए। अफ्रीका के जानवरों से प्राप्त उत्पादों का उपयोग नहीं करना चाहिए। दिशा निर्देशों में बीमार लोगों और संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से बचने को कहा गया है।















