भाजपा ने एक बार फिर चौंकाया, NDA की तरफ से जगदीप धनखड़ को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

0
142

जगदीप धनखड़ तीन दशक से अधिक समय से सार्वजनिक जीवन में हैं. 1989 के लोकसभा चुनाव में झुंझुनू से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया. इसके बाद, उन्होंने 1990 में संसदीय मामलों के राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया. 1993 में, वे अजमेर जिले के किशनगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान विधानसभा के लिए चुने गए. जुलाई 2019 में, उन्हें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था, जहां उन्होंने कड़ी मेहनत की और लोक कल्याण के मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए एक पीपुल्स गवर्नर के रूप में अपनी पहचान बनाई.l

बता दें कि जगदीप धनकड़ भाजपा में पाने से पहले वह कांग्रेस में उन्होंने भी राजनीतिक पारी कांग्रेस से शुरू की थी और राजस्थान के झुंझुनू लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी लेकिन साल 2003 में वह अमित शाह के करीब आए और तभी से वही वह  भाजपा में जुड़ गए

LEAVE A REPLY