मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित आपदा कंट्रोल रूम में आपदा की तैयारियों का जायजा लिया

0
132

प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित आपदा कंट्रोल रूम में आपदा की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा को लेकर की गयी तैयारियों का नियमित रूप से परीक्षण किया जाए।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी अपने जिलों की स्थिति के अनुसार स्कूलों में छुट्टी के संबंध में निर्णय लें और किसी तरह की असावधानी न बरती जाए। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्यान्न, दवाइयां, ईंधन आदि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई को एक बार फिर से चेक कर लिया जाए।

LEAVE A REPLY