प्रदेश में आज कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार

0
142

प्रदेश के पर्वतीय अंचल में आज कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग ने 23 जुलाई तक चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच भूस्खलन के चलते चमोली में 36 ग्रामीण मोटर मार्ग, देहरादून में 14, पौड़ी में 27 और पिथौरागढ़ में 25 ग्रामीण संपर्क मार्ग अवरूद्ध हैं। जिन्हें खोलने की कार्यवाही जारी है।

LEAVE A REPLY