अल्मोड़ा जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 दिन का विशेष कोविड टीकाकरण अभियान जारी है। अभियान के तहत 18 से 59 आयु वर्ग के पात्र लोगों का निःशुल्क टीकारकरण किया जा रहा है।
टीकाकरण को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर सी पंत ने बताया कि जिले में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। उन्होंने सभी पात्र लोगों से कोरोना के नियमों का पालन करते हुए कोविड टीकाकरण की अपील की है। उन्होने बताया कि जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है और जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लोगों के लिए बूस्टर डोज लगने शुरु हो गए हैं, जिसके तहत साढ़े चार लाख लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। वही बता दें कि प्रदेश मेंकोरोना के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है इसे देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है और कोशिश की शत शत प्रतिशत लोगों को टीका लगा दिया जाए
















