बर्मिंघम राष्‍ट्रमंडल खेल: भारत ने चार पदक अपने नाम किए

0
220

बर्मिंघम राष्‍ट्रमंडल खेलों में कल भारत ने चार पदक अपने नाम किए। महिला लॉन बॉल्स में इतिहास रचते हुए नयनमोनी सैकिया, पिक्‍की, लवली चौबे और रूपारानी टिर्की की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर स्‍वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार स्‍वर्ण पदक जीता है। इसके बाद टेबल टेनिस में भारत को सुनहरी जीत हासिल हुई, जब साथियान ज्ञानशेखरन, शरथ कमल, हरमीत देसाई और सनिल शेट्टी की टीम ने सिंगापुर को मात देकर एक और स्‍वर्ण पदक दिलाया।

LEAVE A REPLY