केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान कार्यों का अवलोकन किया

0
133

केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान कार्यों का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्याे को जल्द पूरा करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं और भारत सरकार की योजनाओं के संबध में अधिकारियों से जानकारी ली। इससे पूर्व रेड्डी ने बद्रीनाथ धाम में भगवान हरिनारायण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

बता दें कि इस बार चार धाम यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ यात्री आए थे इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा चार धाम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कई पुनर्निर्माण कार्य किए हैं और कोशिश की और विकसित किया जाए ताकि यह  प्रकृति से  पड़ने वाले प्रतिकूल समस्या से निपटा लिया जाए । इसीलिए पुनर्निर्माण कार्यों को देखने के लिए केंद्र की तरफ से तमाम अधिकारी और मंत्री समय-समय पर जायजा लेने आते हैं। ताकि वह सभी खामियों को दूर कर  ले।

 

LEAVE A REPLY