मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी जिले के कोटद्वार में अग्निपथ योजना के अन्तर्गत अग्निवीर भर्ती का शुभारंभ किया, कहा- अग्निपथ योजना के अंतर्गत अपना कार्यकाल पूरा करने वाले अग्निविरों को राज्य सरकार रोजगार देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं के हित में इस योजना को शुरू किया है और यह योजना हर युवा के लिए सार्थक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निपथ योजना को प्रदेश के युवाओं से लेकर भूतपूर्व सैनिकों तक सभी ने समर्थन किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों व पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया। अग्निपथ योजना के अंतर्गत कोटद्वार में गढ़वाल मण्डल के 7 जिलों के लिए 19 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होगी। करीब 70 हजार युवाओं ने इसके लिए पंजीकरण कराया है।
National
JDU Candidate List : जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को...
JDU Candidate List : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।...
uttarakhand
Chardham : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन के लिए...
Chardham : इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसओपी तैयार...
















