मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में जौनसार बावर के प्रथम कवि पंडित शिवराम का पुस्तक विमोचन किया

0
132

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में जौनसार बावर के प्रथम कवि पंडित शिवराम की रचित काव्य संग्रह ‘रमणी जौनसार’ और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर केन्द्रित ग्रंथ ‘जौनसार बावर के जननायक पंडित शिवराम’ पुस्तक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पं. शिवराम की कविता संकलनों से नई पीढ़ी को व्यापक रूप से पुराने गौरवशाली इतिहास के बारे में पता चलेगा। उन्होंने हिंदी को अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया। उन्होंने कहा कि पं. शिवराम ने अपना जीवन समाजिक कार्यों के लिए समर्पित किया और कविताओं के माध्यम से समाज में अलख जगाई।

LEAVE A REPLY