केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किच्छा विधानसभा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ग्राम चुकटी देवरिया में 1 करोड 63 लाख की लागत से निर्मित सड़कों का लोकार्पण किया

0
132

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किच्छा विधानसभा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ग्राम चुकटी देवरिया में 1 करोड 63 लाख की लागत से निर्मित सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंन बताया कि किच्छा में बनने वाले एम्स के सैटेलाइट सेंटर के लिए 100 एकड़ भूमि हस्तांतरित हो चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि किच्छा विधानसभा में केन्द्र और राज्य सरकार ने कई विकास कार्य किए है।

बता दे जब अजय भट्ट ने केंद्र में मंत्री बने है तबसे वे वह उत्तराखंड के विभिन्न जवाब में जाकर प्रदेश को सौगात दे रहे इसी कड़ी में उन्होंने कुमांऊ रीजन के उधमसिंह नगर जिला के किच्छा में एम्स सेटेलाइट के लिए जमीन स्थान्तरित की है। इस दौरान केंद्र मंत्री ने कहा कि उन्होंने इसको लेकर कई बार संसद में मुद्दा उठाया था जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पूरा किया है इसके लिए मैं उनको धन्यवाद करता हूं।

LEAVE A REPLY