ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन: 125 किमी लंबी रेलवे लाइन पहली बार दो किमी सुरंग आर-पार हुई

0
132

राज्य के लोगों का रेल देखने का सपना अब जल्द पूरा होने वाला है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग (Rishikesh-Karnprayag)125 किमी लंबी रेलवे लाइन पर पहली बार दो किमी सुरंग आर-पार हुई है

प्रदेश में ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना का काम तेज गति से चल रहा है। नरकोटा और खांकरा के बीच बन रही रेल टनल का कार्य आज पूरा हो गया है। टनल बनाने में 400 से अधिक इंजीनियर, विशेषज्ञ और कर्मचारी कार्यरत हैं। सुरंग की लंबाई करीब 1 किलोमीटर 9 सौ मीटर है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में चारधाम, केदारनाथ, बदरीनाथ और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना भी शामिल है।

बता दे  मंगलवार सुबह ब्लास्टिंग के बाद टनल आर-पार हुई और मैक्स कंपनी की ओर से मजदूर, कर्मचारी और अधिकारियों के लिए समोराह का आयोजन किया गया।

वहीं सरकार की तरफ से लोकसभा चुनाव से पहले रेलवे लाइन को बनाकर उनमें रेल दौड़ाने का प्रयास किया जाए ।

 

LEAVE A REPLY