अल्मोड़ा में मां नंदा देवी मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 1 से 7 सितंबर तक मेला आयोजित किया जाएगा। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीके रॉय ने मेला मंदिर प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। उन्होंने लोगों से कानून व्यवस्था एवं शांति बनाये रखने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मेले में लोक कला, लोक वाद्य, लोक नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। जिसके लिए प्रदेशभर से लोक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। मंदिर के आंगन, द्वार को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विजुअल आर्ट की छात्राओं व स्थानीय कलाकारों ने ऐपण से सजाया है। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि मां नंदा देवी मेला प्रदेश का सबसे प्राचीन मेला है और यह पौराणिक और ऐतिहासिक मेला करीब दो सौ साल से आयोजित किया जा रहा है, इसकी गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में विशेष मान्यता है। उन्होंने बताया कि मेले को नंदा की छोटी राजजात भी कहा जाता है। यह यात्रा अल्मोड़ा से शुरू होकर गढ़वाल के बेदनी बुग्याल में समाप्त होती है।
National
JDU Candidate List : जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को...
JDU Candidate List : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।...
uttarakhand
Chardham : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन के लिए...
Chardham : इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसओपी तैयार...
















