उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की दिशा में सरकार तेजी से कार्य कर रही है:मुख्यमंत्री

0
122

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की दिशा में सरकार तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि कानून का प्रारूप तैयार करने के लिए बनाई गई कमेटी सभी हितधारकों से संवाद स्थापित कर रही है और जल्द ही इस प्रारूप को सार्वजानिक किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार देवभूमि में सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक समानता के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस विषय पर किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY