हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि भारत की अर्थ व्यवस्था को पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लिये युवाओं को हर क्षेत्र में तेजी से कार्य करना होगा। जिलाधिकारी ने आज एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित स्मार्ट इण्डिया हार्डवेयर हैकथान में विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रतीक चिह्न प्रदान किए।
उन्होंनेे हैकथान में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों का आह्वान किया कि वे क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक व्यवस्था आदि क्षेत्रों की बेहतर व्यवस्थाओं में भी अपना योगदान दें। उन्होंने छात्रों से कहा कि अगर वे जीवन के लक्ष्य को केन्द्रित करते हुए कठोर मेहनत कर रहे हैं, तो उनको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।
















