तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की हुई मौत

0
144

प्रदेश में आज तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मृत्यु हो गयी है और तीन अन्य घायल। टिहरी में ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर नीर गड्डू के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से 4 लोगों की मृत्यु हो गयी है और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस और एसडीआरएफ ने घायलों का रेस्क्यू कर ऋषिकेश स्थित राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। उधर, पौड़ी गढ़वाल के भटोली गांव में एक वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से 02 लोगों की मृत्यु हो गयी है। वहीं, #देहरादून के चकराता के #कोरवा में भी एक वाहन के दुर्घनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है, जबकि एक अन्य के घायल होने की खबर है।

LEAVE A REPLY