उत्तराखंड में पंचायत चुनाव में बटी शराब,06 की हुई मौत

0
135

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से ठीक पहले ही वहां जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। पंचायत चुनाव के एक उम्मीदवार ने वोट के लालच में लोगों को शराब बांटी जिसको पीने से 6 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव के उम्मीदवार ने लोगों को शराब बांटी थी थी जिसे पीने के बाद लोगों की तबीयत खराब हुई और तीन दिनों के भीतर 6 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि फूलगढ़ गांव के प्रधान प्रत्याशी बबली ने गांव में शराब बांटी। रविवार को उनके पति को उत्तराखंड की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उन पर हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है। फिलहाल उत्तराखंड पुलिस प्रधान पद की उम्मीदवार बबली और उसके भाई नरेश की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY