विधानसभा अध्यक्ष Ritu Khanduri ने आज देहरादून विधानसभा परिसर का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को सुझाव देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अनुभागों के कार्यालय कक्ष में स्टाफ के बैठने की व्यवस्था से लेकर समितियों के कार्यालय कक्ष से जुड़ी सभी विषयों की जानकारी ली। उन्होंने स्टाफ की उपस्थिति की भी जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश भी दिये।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष Ritu Khanduri ने कहा है कि आगामी पर्व और त्योहारों को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इसलिए अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था और विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव एस.एस संधू और डीजीपी अशोक कुमार के साथ बैठक की। बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न विषयों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शांति और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस और शासन के अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव के साथ प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बातचीत की।
















