शादी समारोह के जश्न में देर रात तक डीजे बजाने कें करण पुलिस ने डीजे संचालकों के खिलाफ कारवाई की है पुलिस ने रात करीब 11:20 बजे डीजे बंद करावाया। इसके बाद डीजे संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वही रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी के द्वारा यह बताया गया कि मंगलवार रात लगभग 11:20 बजे तेज आवाज में चीड़ोवाली, कंडोली क्षेत्र में डीजे बजाने की शिकायत मिली। जिसके बाद मयूर विहार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वही इस दौरान यह सामने आया कि मनमोहन मल्होत्रा जो निवासी है लेन सात, मंदाकिनी विहार, चीड़ोवाली के समारोह में रविंद्र पुंडीर के आयोजन मंदाकनी विहार में तेज आवाज में डीजे बज रहा था।पुलिस मौके पर पहुंची डीजे बंद कराने के साथ ही इन सभी दोनों लोगों और डीजे संचालक शिव कश्यप व संतोष कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है।
















