राजस्व क्षेत्रों को रेगुलर पुलिस को दिए जाने को लेकर मुख्य सचिव ने पुलिस अधिकारियों से चर्चा की

0
124

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने देहरादून में प्रदेश के राजस्व क्षेत्रों को रेगुलर पुलिस को दिए जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। मुख्य सचिव ने कहा कि रेगुलर पुलिस में जिन क्षेत्रों को तत्काल शामिल किए जाने की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव शीघ्र भेजे जाएं। साथ ही जिन क्षेत्रों में रेगुलर पुलिस के थाना, रिपोर्टिंग चौकी या एरिया एक्सपेंशन की आवश्यकता है,

अतिशीघ्र प्रस्ताव भेज दिए जाएं। श्री संधु ने कहा कि उत्तराखण्ड एक टूरिज्म स्टेट होने के कारण हॉस्पिटेलिटी के क्षेत्र में महिलाओं के कार्य की अत्यधिक संभावना को देखते हुए हम सभी को प्रोएक्टिव होकर कार्य करना होगा। मुख्य सचिव ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को जघन्य अपराधों की कैटेगरी निर्धारित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व क्षेत्रों में जघन्य अपराध के मामलों को तत्काल रेगुलर पुलिस को सौंपते हुए एफआईआर दर्ज की जाए।

LEAVE A REPLY