उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। उधर, मौसम विभाग ने आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल समेत राज्य के अन्य जिलों में पिछले 48 घंटे से बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गई है वही बर्फबारी से चारों तरफ बर्फ बर्फ नजर आ रही है जिसके कारण रास्तों में बर्फ जमा हो गई है जिससे रास्ते बाधित हो गए है ।
सड़कों पर बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है जिससे राह चलते लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। घरों की छतों पर भी काफी बर्फ जम गई है जिससे ठंड भी काफी बढ़ गई है और बताया जा रहा है कि यह सीजन की अब तक की पहली बर्फ बारी है
वही इससे पहले मौसम विभाग ने कल प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था । प्रदेश में कल से बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी देहरादून में भी बीती रात बारिश ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के चलते किसानों को फसलों की कटाई में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने की भी खबर है। बागेश्वर के कुंवारी में भू स्खलन होने से शंभू नदी में मलबा गिरने से झील बनने की आशंका है। जिला प्रशासन ने खतरे को देखते हुए अधिकारियों को क्षेत्र की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 3-4 दिनों तक भारी से भारी बारिश की आशंका जताई है। सरकार ने जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है।
















