हरिद्वार से गजवा – ए हिंद के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया

0
116

उत्तराखंड एसटीएफ और उत्तर प्रदेश एटीएस की ओर से हरिद्वार से गजवा – ए हिंद के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है बताया जा रहा इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से उत्तर प्रदेश से लगभग 8 आतंकवादियों को पकड़ा  गया था उन्हीं की सूचना के बाद उत्तर प्रदेश एटीएस ने उत्तराखंड एसटीएफ को आतंकवादी होने की सूचना दी जिसके बाद उत्तराखंड के अध्यक्ष ने हरिद्वार में छापेमारी की जहां दो आतंकवादी मिले है ।

वही इस पर डीजीपी अशोक कुमार ने कहा की पुलिस को यूपी पुलिस द्वारा आतंकवादियों के सबूत मिले थे जिस पर उत्तराखंड के हरिद्वार में कई जगह पर छापेमारी की गई और इसी छापेमारी में आतंकवादियों के सबूत मिले और उन्ही के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है । वहीं इस घटना के बाद उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह से हाई अलर्ट मोड में आ गई है बताया जा रहा है कि यह आतंकवादी कुख्यात आतंकी संगठन अल कायदा और बांग्लादेश के आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन से जुड़े हुए थे यह सभी उत्तर प्रदेश  और उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से पकडे गए है ।

वहीं बताया जा रहा कि यह आतंकवादी गजवा ए हिंद के उद्देश्य से इन आतंकवादी संगठनों से जुड़े थे दरअसल यह आतंकवादी संगठन भारत में गजवा ए हिंद के उद्देश्य काफी संख्या में युवाओं को भर्ती कर रहा है । और हिंदुस्तान  मे अच्छी खासी संख्या में अपना नेटवर्क तैयार कर रहा है इसी नेटवर्क को तोड़ने के लिए केंद्र एजेंसी के द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई वही इससे पहले केंद्र सरकार की ओर से पीएफआई को भी बैन किया गया है जिसमें आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने की कई सबूत मिले थे ।

LEAVE A REPLY