उत्तराखण्ड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी आई.ए.एस. अधिकारियों को पूरी प्रशासनिक नेतृत्व क्षमता से कार्य करना होगा:मुख्यमंत्री

0
124

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा है कि उत्तराखण्ड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी आई.ए.एस. अधिकारियों को पूरी प्रशासनिक नेतृत्व क्षमता से कार्य करना होगा। साथ ही राज्य के समग्र विकास और जन समस्याओं के समाधान के लिए सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मंत्र के साथ आगे बढ़ना होगा। सचिवालय में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर्स कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए मसूरी में आयोजित चिंतन शिविर में जो सुझाव सामने आये हैं, उन सभी सुझावों को धरातल पर लाया जाए। उन्होंने फाइल सिस्टम को ऑनलाइन करने पर फोकस करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 में भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन होगा। जी-20 से दो दल उत्तराखण्ड भी आयेंगे। इस दौरान उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और अन्य क्षेत्रों में संभावनाओं के बारे में चर्चा की जाए। कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने कहा कि समस्याओं को दूर करने के लिए उनको समझना जरूरी है और उसके लिए अधिकारी के मन में आमजन के प्रति संवेदनशीलता होनी जरूरी है।

LEAVE A REPLY