राजधानी देहरादून के कनक चौक में बहुत ही जल्द देश के पहले सीडीएस रहे जनरल बिपिन रावत की स्मृति स्मारक बनाया जाएगा। कनक चौक के पास उनकी मूर्ति लगेगी जो लगभग 12 फीट लंबी होगी शुक्रवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत की बनाने वाले स्मारक की भूमि का चयन के लिए अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
सैनिक कल्याण मंत्री ने मौके में मौजूद अधिकारियों को स्मारक के निर्माण कार्य को तेजी से करने के लिए आदेश दिए कैबिनेट मंत्री ने कहा उत्तराखंड के साथ ही बिपिन रावत देश के गौरव भी थे उन्होंने सैन्य आधुनिकरण में बहुत बड़ा योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि सैनिक बहुल प्रदेश होने के नाते उत्तराखंड प्रदेश के युवा के लिए वह आईडियल थे उन्होंने कहा कि आज भूमि का चयन किया गया है और 16 मार्च अब उनकी जयंती होगी उस दिन इस मूर्ति का लोकार्पण करेंगे इसके लिए उन्होंने अधिकारी को निर्देश दे दिए हैं
















