अजय भट्ट ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात कर नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले की वनभूमि में कई दशकों से रह रहे लोगों को मालिकाना हक देने का अनुरोध किया

0
120

केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री Ajay Bhatt ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात कर नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले की वनभूमि में कई दशकों से रह रहे लोगों को मालिकाना हक देने का अनुरोध किया। अजय भट्ट ने केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री को बताया कि रिकॉर्ड में यह भूमि वनभूमि के रूप में दर्ज है, लेकिन प्रत्यक्ष रूप से यहां पर कोई वन नहीं है। लोग यहां पर कई सालों से कृषि कार्य करते आ रहे हैं और पक्के मकान बनाकर रह रहें है। उन्होंने सभी स्थानों का भौतिक निरीक्षण कर वास्तविकता का पता लगाने का अनुरोध किया है, ताकि इन स्थानों पर रह रहे लोगों को मालिकाना हक मिल सकें। वन एवं पर्यावरण मंत्री ने सकारात्मक रूख अपनाते हुए भविष्य में अतिशीघ्र एक उच्चस्तरीय बैठक कराने का आश्वासन दिया है।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री Ajay Bhatt ने नैनीताल जिले के काठगोदाम में कोविड-19 से बचाव और तैयारियों को लेकर जिले के स्वास्थ्य और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी सरकारी अस्पतालों में आने वाली हर परिस्थिति से निपटने के लिए व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान श्री भट्ट ने कहा कि विदेशों में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को हाई अलर्ट पर रहने की हिदायत दी है ताकि किसी भी स्थिति का आसानी से मुकाबला किया जा सकें।

LEAVE A REPLY