हल्के वाहनों के लिए भवाली- नैनीताल मोटर मार्ग खोल दिया गया

0
121

नैनीताल जिले में लोक निर्माण विभाग ने हल्के वाहनों के लिए भवाली- नैनीताल मोटर मार्ग खोल दिया है। आज ये जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत शाम साढ़े छह बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक सभी वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों के आवाजाही हेतु सड़क का चौड़ीकरण का कार्य जारी है। बता दें कि पिछले दिनों भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन के चलते मार्ग बंद हो गया था।

बता दे कि राज्य में मानसून कितने दिन के बाद लगातार बारिश हो रही है इस बारिश के चलते सबसे ज्यादा जो असर हो रहा है वह पहाड़ी क्षेत्रों पर हो रहा है पहाड़ी क्षेत्रों पर लैंडस्लाइडिंग के चलते सभी मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं इसके चलते वाहनों की आवाजाही रुक गई है। लेकिन आज सभी रास्तों मलबे को हटा लिया गया है और अब गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई है

 

LEAVE A REPLY