प्रदेश में आज से 30 सितम्बर तक ऑपरेशन मुक्ति के तहत भिक्षा नही, शिक्षा दें अभियान चलाया जाएगा

0
130

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि प्रदेश में आज से 30 सितम्बर तक ऑपरेशन मुक्ति के तहत भिक्षा नही,ं शिक्षा दें अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल जिलों में चार टीमों का गठन किया गया है। शेष जिलों में एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम अभियान चलाएंगी।

इसके अलावा रोडवेज में भी एक टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन मुक्ति अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। प्रथम चरण में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों व उनके परिवारों का पूर्ण विवरण तैयार किया जाएगा और ऐसे बच्चों को चिन्हित कर विद्यालयों और डे-केयर केंद्रों में दाखिला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में सभी स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, महत्वपूर्ण चौराहों, सिनेमाघरों, बस व रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर बच्चों को भिक्षा न दिये जाने के सम्बन्ध में बैनर, पोस्टर, पम्पलेट, नुक्कड़ नाटक व सोशल मीडिया आदि के माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वहीं तीसरे चरण में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के माता-पिता की कॉउन्सलिंग की जाएगी और माता-पिता को रोजगार दिलाने का प्रयास कराया जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि पुलिस ने वर्ष 2017 में भी ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया था और तब एक हजार चार सौ तीस भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को स्कूलों और डे-केयर होम में दाखिला कराया गया था।

LEAVE A REPLY