गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित जैविक कृषि पर आधारित वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल से प्रतिभाग किया

0
137

गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित जैविक कृषि पर आधारित वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल से प्रतिभाग किया। यह बैठक डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैव विविधताओं वाला प्रदेश है। इस कारण प्रदेश में जड़ी-बूटी और सुगन्धित पौध आदि के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं जिस पर राज्य सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है व अधिक कार्य करने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे किसान पर्वतीय अंचल में प्रचलित परम्परागत कृषि में आधुनिक तकनीकी ज्ञान का समावेश कर भूमि की उत्पादकता और फसलों के उत्पादन में वृद्धि ला रहे हैं। किसानों के इन प्रयासों को सरकार के स्तर से थोड़ा और बल दिए जाने पर किसानों की आय और उनके जीवन स्तर में अभूतपूर्व परिवर्तन लाया जा सकता है। राज्य सरकार की कोशिश है कि जैविक कृषि करने वाले किसानों के लिए व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ाया जाए ताकि अधिक से अधिक किसान जैविक कृषि को अपनाकर अपनी आर्थिकी सशक्त करें।

LEAVE A REPLY