फूलों की घाटी में इस साल रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंचे

0
127

चमोली जिले में स्थित विश्व धरोहर फूलों की घाटी में इस साल रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। कोविड माहमारी के चलते पिछले दो साल तक फूलों की घाटी वीरान रही, लेकिन इस बार पिछले चार महीनों में 20 हजार 800 से अधिक पर्यटक यहां पहुंचकर खूबसूरत फूलों का दीदार कर चुके हैं। इनमें 277 विदेशी सैलानी भी शामिल हैं। इस साल एक जून को फूलों की घाटी खुलने के बाद से पर्यटकों के पहुंचने का क्रम लगातार जारी है। इससे वन विभाग की आय में भी बढ़ोतरी हो रही है।

वही  मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने आज रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा में 466 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रुद्रप्रयाग पंच प्रयाग में से एक है, पूरी दुनिया में रुद्रप्रयाग का विशिष्ट स्थान है, यहां केदारनाथ के अलावा अगस्त्यमुनि, तुंगनाथ और कोटेश्वर जैसे प्रसिद्ध मंदिर मौजूद है। इस बीच श्री धामी ने महालक्ष्मी योजना की लाभार्थी महिलाओं को किट और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। साथ ही उन्होंने स्थानीय और हथकरघा उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

LEAVE A REPLY