बागेश्वर जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आपदा की स्थिति को लेकर जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को 24 घंटे फोन खुला रखने और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने को कहा। श्री बहुगुणा ने संवेदनशील सडकों को चिन्हित करते हुए उन स्थानांे पर सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में प्रभारी मंत्री नेे कहा कि पूरे जिले में 16 संवेदनशील इलाके चिन्हित किये गये हैं और सभी इलाकों में नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि कपकोट इलाका आपदा की दृष्टि से अधिक संवेदनशील है, ऐसे में अधिकारियों को कहा गया है कि वे इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दें।
National
JDU Candidate List : जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को...
JDU Candidate List : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।...
uttarakhand
Chardham : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन के लिए...
Chardham : इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसओपी तैयार...















